वन
वन से जन जन का जीवन है,
वन ही सबका जीवन धन है,
है वसुंधरा का आभूषण वन
वन से निर्मल नील गगन है| वन से......
सूत्रधार जीवन का वन है,
वन से ही सब जड़-चेतन है,
सुमन सुगंधित देता है वन
वन से ही नवयौवन है| वन से.....
वन से शीतल पवन अगन है,
वन से ही अर्थी-कंगन है,
मझधारो की नैया है वन
वन से कुटिया -राजभवन है| वन से....
वन से रंग है, नई उमंग है
वन ही साज़, वन ही सरगम है
मुक्त छंद हर तरूवर है तो
महाकाव्य सारा ये वन है| वन से....
~ डी. एस. मयूर
वन ही सबका जीवन धन है,
है वसुंधरा का आभूषण वन
वन से निर्मल नील गगन है| वन से......
सूत्रधार जीवन का वन है,
वन से ही सब जड़-चेतन है,
सुमन सुगंधित देता है वन
वन से ही नवयौवन है| वन से.....
वन से शीतल पवन अगन है,
वन से ही अर्थी-कंगन है,
मझधारो की नैया है वन
वन से कुटिया -राजभवन है| वन से....
वन से रंग है, नई उमंग है
वन ही साज़, वन ही सरगम है
मुक्त छंद हर तरूवर है तो
महाकाव्य सारा ये वन है| वन से....
~ डी. एस. मयूर